फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीए और डीए पर 30 किलोमीटर की शर्त को वापस लें : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून और गर्मियाें की छुट्टियों में न करें बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला ने मानसून में दी जानी वाली छुट्टियां और गर्मियों की छुट्टियों में बदलाव न करने की की है।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला के प्रधान महावीर कैंथला, महासचिव सुरेश सोनी, रमन वर्मा, हरनाम धर्मा, कैलाश ठाकुर, संदीप ठाकुर, इंद्र ठाकुर, अशोक, राजीव कुमार, दीक्षित शर्मा, सोहन लाल और सुरेंद्र कश्यप सहित ने कहा कि मानसून ब्रेक और गर्मियों की छुट्टियों को वर्षा से जोड़कर देखना सही नहीं है। गर्मियों की छुट्टियां गर्मियों में और मानसून ब्रेक मानसून के मध्य होना चाहिए। गर्मियों की छुट्टियां पूर्व निर्धारित समय 22 जून से 29 जुलाई और मानसून ब्रेक 22 जुलाई से 29 जुलाई होनी चाहिए। 2017 से जो प्रधानाचार्य अभी तक नियमित नहीं हुए हैं उन्हें नियमित करने का यथासंभव रास्ता निकाला जाए। टीए और डीए से संबंधित जो 30 किलोमीटर की शर्त लगाई गई है उसे वापस लिया जाए, इसके लिए पूर्व की भांति 8 किलोमीटर ही रखा जाए। संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की कि चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रधानाचार्य की ज्वाइनिंग और रलिविंग पूर्व की भांति विद्यालय स्तर पर ही की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें