फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा झाकड़ी परियोजना में हिंदी पखवाड़े में सम्मानित किए विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह शनिवार को प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसजेवीएन गीत के साथ हुई। समस्त विभागाध्यक्ष को राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने लिए मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कविता वाचन के विजेताओं ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। सभी की मुख्यातिथि कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ने खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन हिंदी में सराहनीय कार्य कर रहा है। इसे आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें