फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढाडी लीजेंड्स ने बना वॉलीबाल में विजेता, कठासु को 2-1 से हराया

विज्ञापन
बॉलीबॉल की विजेता टीम ढाडी को पुरस्कृत करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पंचायत स्तर के फाइनल में मसली ने बिजोरी को दी मात, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नवयुवक मंडल ढाडी ने तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में ढाडी लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में कठासु की टीम को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के तहत लीजेंड्स और पंचायत स्तर के मुकाबले करवाए गए। पंचायत स्तर के फाइनल में मसली की टीम ने बिजोरी को 2-1 से पराजित कर खिताब जीता। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मसली के अमन शर्मा और ढाडी के दिनेश चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बिजोरी के अमित रांटा को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, ढाडी के बिंटू पनाटू को सर्वश्रेष्ठ लिबेरो, मसली के कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर और मसली के सूरज को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार दिया गया। वहीं, केरम की युगल स्पर्धा में पपू राजटा और विनय मलोकटा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बंटी भसानटा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें