रोहडू। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने नाके के दौरान शराब से भरी एक पिकअप को कब्जे में लिया है। जांच के दौरान वाहन में 179 पेटी शराब पाई गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वाहन चालक राकेश ठाकुर पुत्र ईश्वर सिंह निवासी झलवाड़ी उपतहसील जांगला को गिरफ्तार कर ?लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने अढाल सड़क पर पिकअप को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान इसमें शराब की पेटियां पाई गईं। पुलिस ने वाहन चालक से जब शराब सबंधित दस्तावेज मांगे तो चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस टीम को फर्जी दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने वाहन को शराब सहित कब्जे में ले लिया है। पुलिस को वाहन से 179 पेटियों में देसी, अंग्रेजी शराब व बीयर मिली है। पता चला कि अवैध रूप से शराब को बिक्त्रस्ी के लिए किसी ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा था। बीते एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने रोहडू़ उपमंडल में अवैध शराब के दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए हैं। अब चुनाव के दौरान सख्ती के बाद इसका खुलासा हो रहा है।
डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने 179 पेटी अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर के साथ एक व्यक्ति को ?िगरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने के लिए प्रयोग किए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा किपुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कइस मामले में किसी शराब कारोबारी का नाम सामने आ रहा है। संवाद