आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में एक चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद हुई है। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर नंदलाल की दुकान से 9 बोतलें संतरा मार्का देसी शराब बरामद की हैं। 2 बोतलें अंग्रेजी शराब की भी बरामद हुई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।