फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस ने चार मामलों में पकड़ीं शराब की 41 बोतलें

Mon, 14 Aug 2023 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी और रामपुर के तहत पुलिस ने 41 बोतलें शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दल गौरा डोबी सड़क पर गश्त कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रूप लाल पुत्र नीलम निवासी नेपाल के कब्जे से 10 बोतलें ऊना नंबर वन मार्का की बरामद कीं। दूसरे मामले में पुलिस ने रामानंद पुत्र कालू राम निवासी जगोचा, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला से सरलापरोग गांव में सात बोतलें ऊना नंबर वन की पकड़ीं। तीसरे मामले में रविवार शाम करीब 4:15 बजे गौरा-करटोट संपर्क मार्ग पर पुलिस ने कमल नेगी गांव बारा, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 12 बोतलें ऊना नंबर वन शराब की बरामद कीं। चौथे मामले में पुलिस का दल डोबी में गश्त कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहां अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस ने डोबी स्थित ढाबे में दबिश दी और नरोत्तम सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कोटी, डाकघर धारागौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 12 बोततें देसी शराब की बरामद कीं। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें