फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षकों के लंबित एरियर को शामिल करने के लिए प्रस्ताव करेंगे तैयार

विज्ञापन
भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ, जिला महासू की बैठक में उप​स्थित सदस्य। स्रोत: भाजपा 
विज्ञापन
भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षकों के मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ जिला महासू की बैठक गजेड़ी में हुई। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पीताम्बर पिरटा ने की। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राज्य संयोजक शैक्षणिक प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश पुरुषोत्तम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि शिक्षक समुदाय के प्रत्येक सदस्य तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडल स्तर पर गतिविधियों को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में शिक्षकों के लंबित एरियर को शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा ताकि शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी जा सके। इस अवसर पर संयोजक पीताम्बर पिरटा ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। ठियोग विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय श्याम और जिला महासू के उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें