फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह समारोह शुरू

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद ​विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वन्यजीव सप्ताह समारोह का शुभारंभ हुआ। सप्ताह भर चलने वाले समारोह के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां करवाई जाएंगी। पहले दिन डिप्टी रेंजर ललित भारती ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के महत्व, वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर जूलॉजी और बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गर्ग, डॉ. अनीता, डॉ. निर्मला नेगी और डॉ. योजना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें