फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में जंगली जानवर तबाह कर रहे बगीचे, लोगों को भी खतरा

विज्ञापन
नित्थर के ऊंचाई वाले इलाकों में जंगली जानवरों ने सेब के पौधों को पहुंचाया नुकसान। संवाद
विज्ञापन
ऊपरी क्षेत्र में लंगूरों ने मचायी तबाही, निचले क्षेत्र में जंगली जानवर पहुंच रहे
विज्ञापन

हितेश भारती
नित्थर (कुल्लू) l नित्थर और देहरा पंचायत में इन दिनों जंगली जानवरों ने आतंक मचाया हुआ है। ये जंगली जानवर फसलों और बगीचों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही लोगों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। नित्थर का ऊपरी क्षेत्र सेब बहुल है। यहां लंगूरों ने भारी तबाही मचाई है। लंगूरों ने सेब बगीचे के पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। नित्थर के निचले क्षेत्रों में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। देहरा पंचायत के कई गांवों में जंगली जानवरों ने खेतों से फसलें साफ कर दी हैं। पहले यहां दालें और सब्जियों का उत्पादन होता था, लेकिन बारह सिंघे, हिरण, नील गाय और बंदर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, शनिवार को एक तेंदुए ने भी रिहायशी क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया। दिनभर लोग दहशत में रहे। तेंदुआ सबसे पहले मंदिर में देखा गया और उसके बाद वन विभाग ने उसे रेस्क्यू किया। यह तेंदुआ जख्मी हालत में था। वहीं, शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के सामने भी तेंदुए को देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग इसका उचित समाधान करे। वहीं, वन सर्किल नित्थर मोईन बीट के वन रक्षक तेज वीर सिंह ने बताया कि घायल तेंदुए को आरआरसी सेंटर शिमला भेजा जा चुका है। इसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें