फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शहर में कब आएगी गैस सिलिंडर की गाड़ी, दो दिन पहले मिलेगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने गैस एजेंसी को सौंपा ज्ञापन, नौ पार्षदों और एजेंसी के बीच बनेगा समन्वय व्हाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल की है। नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा ने रामपुर गैस एजेंसी की प्रभारी मधु वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें गैस सिलिंडर को लेकर आने वाले वाहन की तिथि, समय और वितरण स्थल की जानकारी कम से कम दो दिन पहले नगर परिषद कार्यालय और संबंधित वार्ड पार्षदों को देने की मांग की गई है। नगर परिषद का कहना है कि समय पर सूचना मिलने से पार्षद अपने-अपने वार्ड के लोगों तक जानकारी पहुंचा सकेंगे। इससे लोगों को सिलिंडर लेने के लिए इधर-उधर भटकने और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। अध्यक्ष करन शर्मा ने बताया कि व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद के सभी नौ पार्षदों और गैस एजेंसी के संबंधित अधिकारी को शामिल कर एक समन्वय व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। गैस वाहन के रामपुर पहुंचने की सूचना इस समूह के माध्यम से तत्काल संबंधित वार्डों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी प्रभारी मधु वर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। नगर परिषद का प्रयास है कि आम लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें