फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों को इंतजार, सरला-परोग सड़क पर कब चलेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
सरला-परोग वाया कंडी-ओडा-शंथल सडक़ पर कब शुरू होगी बड़े वाहनों की आवाजाही। संवाद
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य लटका, ग्रामीण और किसान-बागवान झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की सरला से परोग वाया कंडी-ओडा-शंथल सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही का छह पंचायतों के ग्रामीणों को इंतजार है। सामरिक दृष्टि से यह सड़क महत्वपूर्ण है। एक दशक पूर्व तत्कालीन एसडीएम ने इस सड़क को ओडा तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बस को हरी झंडी देकर जनता को समर्पित किया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का तीन किलोमीटर का हिस्सा कंडी तक पक्का हो चुका था। वर्तमान में सड़क की हालत बेहद खराब है। परोग से ओडा तक सड़क की दूरी साढ़े पांच किलोमीटर है। ओडा से शंथल तक लोग अपनी रिस्क पर छोटे वाहन चला रहे हैं। क्षेत्र के हजारों लोग लंबे समय से मांग उठा रहे हैं कि इस सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही योग्य बनाया जाए। इससे नोग वैली और बारहबीस सहित छह पंचायतों को लाभ मिलेगा। मरीजों को वाया सरला-परोग से महात्मा गांधी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विकल्प मिल जाएगा। रचोली पंचायत की पूर्व प्रधान वीना शडेल, लालसा पंचायत के प्रधान रहे मोहन जिप्टा, कूहल पंचायत के पूर्व प्रधान मीरा खाची, डंसा पंचायत के पूर्व प्रधान देश कुमार ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर तरजीह देने की मांग की है। इस सड़क से रचोली, शिंगला, लालसा, डंसा, कूहल और देवठी पंचायतों को लाभ मिलता है। ओडा कंडी निवासी हेमराज नेगी, गोपकल चौहान, मोहन सिंह चौहान, जय सिंह बिष्ट, राकेश चौहान, गोकल राम, भगवान दास, राजन बिष्ट और बीर सिंह ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि इस खस्ताहाल सड़क की समय रहते मरम्मत के पुख्ता इंतजाम करवाने के साथ शंथल में बड़े वाहनों योग्य जल्द तैयार किया जाए ताकि किसानों-बागवानों और पशु पालकों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें