फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने मचाया कहर, सेब के पेड़ गिरने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
किन्नौर में भारी बारिश से भार ज्यादा होने के कारण टूटी टहनी । - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में इन दिनों ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों-बागवानों को चिंता में डाल दिया है। जिले में सेब से लदे कई पेड़ों के गिरने से बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बागवानों को सेब की तैयार फसल को मंडियों तक पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा सांगला वैली के छितकुल रक्षम, बटसेरी में अधिक ठंड होने से इन क्षेत्रों में फाफरा, ओगला, राजमा और अन्य नकदी फसलें को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उपप्रधान छितकुल अरविंद नेगी, पुन्य जांगमो, सूरज मनी, सरला देवी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश होने से नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है नुकसान का आंकलन करके उचित मुआवजा दिया जाए।
उधर, पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी रिकंागपिओ छेरिंग टाशी नेगी ने कहा कि बारिश के चलते फिलहाल कोई भी बस रूट प्रभावित नहीं हुआ है। सभी रूटों पर बसों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें