लास्टाधार और बाहलधार के लिए पहुंची पेयजल आपूर्ति बहाल करते जल शक्ति विभग के कर्मचरी
चौपाल (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत देवत के गांव लास्टाधार और बाहलधार में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों और मजदूरों की सहायता से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। इससे 40 घरों में रहने वाले परिवारों ने राहत की सांस ली है। पानी की आपूर्ति करीब छह किलोमीटर दूर गुजली नाले से होती है। गत दिनों बारिश और भूस्खलन के कारण जगह-जगह पाइपलाइनें टूट गई थीं। इसके अतिरिक्त शंठा और बाहलधार के गांवों के लिए पानी का सोर्स रिऊणी नाला है। शंठा गांव के लिए पानी की सप्लाई पिछले दिनों बहाल कर दी गई थी, लेकिन बाहलधार के गांव में पिछले 20 दिन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी थी। बाहलधार के गांव वाले पिछले पांच छह साल से पाइपलाइनें बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पाइपलाइन नहीं बदली गई है जिसका खामियाजा बाहलधार गांव के 40 से 50 घरों के परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।