फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पानी घोटाले के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी में माकपा

विज्ञापन
रिकांग पिओ बाजार में ट्रैफिक​ नियंत्रण करने के रिकांग पिओ बाजार में ट्रैफिक​ नियंत्रण करने के
विज्ञापन
ठियोग में विशाल अधिवेशन के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए हो रहा प्रचार
विज्ञापन



बुधवार को जुटेंगे सैंकड़ों लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में गर्मियों के दिनों में पानी की सप्लाई में इस्तेमाल टैंकरों और उनसे जुड़ी लगभग एक करोड़ रुपये की हेराफेरी को लेकर सरकार ने विजीलेंस को जांच सौंप दी है। इस मामले में जल शक्ति विभाग के दस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ठियोग में इस घोटाले के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इस मोर्चे में शामिल होने के लिए माकपा नेता संदीप वर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आठ जनवरी को सुबह 11 बजे सराय हाल ठियोग में एकत्र होने का आह्वान किया है। इस बैठक के लिए ठियोग के व्यापारियों को भी न्योता दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय पंचायतों के जन प्रतिनिधियों को भी इस मुहिम में शामिल किया जा रहा है। इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा रूप देने में कॉमरेड नेता राकेश सिंघा ने अहम भूमिका निभाई। प्रदेश भाजपा भी इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ठियोग भाजपा ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के मांग उठाई है। भाजपा इस मुद्दे का श्रेय लेती, उससे पहले मामले में बड़े-बड़े खुलासे होने लग गए। अब सरकार ने भले ही इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कदम भी उठाए, लेकिन माकपा नेताओं ने ठियोग जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली और पंचायतों में पेयजल समस्या के खिलाफ संघर्ष मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें