फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा बांध और कुप्पा बैराज से छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया
विज्ञापन

प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले में नाथपा बांध और कुप्पा बैराज से वीरवार दोपहर को कुल लगभग 194 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसजेवीएन लिमिटेड ने सूचित किया है कि नाथपा बांध में पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर, वीरवार अपराह्न 3:15 बजे से रेडियल गेटों के माध्यम से करीब 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। नाथपा बांध से कुल अनुमानित जल निकासी लगभग 226 क्यूमेक्स होगी, जिसमें रेडियल गेटों से 145 क्यूमेक्स और एसएफटी से 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है। इसी तरह, जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड ने भी बास्पा नदी में बढ़ते जलस्तर की जानकारी दी है। कुप्पा बैराज से दोपहर 3:00 बजे से रेडियल गेट के जरिये 49.28 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। यह पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। कुप्पा बैराज से कुल अनुमानित जल निकासी 50 क्यूमेक्स होगी। दोनों कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे जल प्रवाह बढ़ता है, तो और पानी छोड़ा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्हें नदी के करीब न जाने और अपने पशुओं को भी दूर रखने की सलाह दी गई है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि यदि जल प्रवाह और बढ़ता है, तो अधिक पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें