फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में खुला वाटर एटीएम

विज्ञापन
काजा में कैबिनेट मंत्री डा. राम लाल मारकंडा वाटर एटीएम का लोकार्पण करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। काजा में पहला वाटर एटीएम स्थापित हो गया है। इससे यहां घूमने आने वाले सैलानियों को एक रुपये प्रति लीटर पर स्वच्छ गर्म और ठंडा पानी मिल सकेगा। इसमें एक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी जबकि 500 लीटर फिल्टर हो चुका पानी स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अगर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो आठ घंटे तक इनवर्टर से वाटर एटीएम चला रहेगा। रविवार को जनजातीय मंत्री रामलाल मारकंडा ने वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम लगाने के मुख्य कारण काजा में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध करवाना है। बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होता है।
वाटर एटीएम होने से प्लास्टिक की बोतल का दोबारा इस्तेमाल हो सकेगा। डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि स्पीति में पहली बार वाटर एटीएम स्थापित किया गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को लाभ होगा। उन्होंने स्पीति के ताबो, काजा बस स्टेंड और एडीसी को कांप्लेक्स में वाटर एटीएम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने स्पीति दौरे के दौरान निदांग गांव में 81.66 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही ग्यु पंचायत के युवकों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से भी मिले और उनके मांगों को सुना।
इसके अलावा उन्होंने गुलिंग में 15 लाख रुपए की लागत से तैयार सामुदायिक भवन, कॉमिक में 1.61 करोड़ रुपये तैयार से कांफ्रेंस हाल, काजा में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से पशुपालन विभाग का कार्यालय एवं आवास, 25 लाख लाख रुपये से उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ कार्यालय का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी रोहित मृगपुरी, टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, पालजोर बौद्ध और लोबजंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें