एबीवीपी इकाई रामपुर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े। स्रोत : इकाई
रामपुर बुशहर। सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) रामपुर इकाई ने नोगली क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटे। एसएफएस इकाई प्रमुख दीक्षा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने 22 से 30 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर के परिसर में वस्त्र बैंक लगाया था। इस अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई, जिसके माध्यम से करीब 40 जोड़ी वस्त्र एकत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी के अंतर्गत प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों में इस प्रकार के वस्त्र बैंक लगाती है और उसमें एकत्रित किए गए अच्छे एवं साफ-सुथरे वस्त्रों को जरूरतमंद लोगों, बच्चों एवं बुजुर्गों में वितरित करती है। इससे उन्हें कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिले। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।
एबीवीपी इकाई रामपुर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े। स्रोत : इकाई