रोहड़ू। नगर पंचायत चिड़गांव में कुल 1,310 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 80.42 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 1,310 मतदाताओं में 670 पुरुष और 640 महिला शामिल रहे। वार्ड नंबर-एक में 85.71 प्रतिशत, वार्ड नंबर-तीन में 74.14 प्रतिशत, वार्ड नंबर-चार में 65.88 प्रतिशत, वार्ड नंबर-पांच में 79.51 प्रतिशत, वार्ड नंबर-छह में 83.38 प्रतिशत और वार्ड नंबर-सात में 92.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चिड़गांव नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में कुल 1,638 मतदाता हैं।