चौपाल(रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कुल 77.39 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुष मतदाताओं की भागीदारी महिलाओं की तुलना में अधिक रही। कुल 796 मतदाताओं में से 616 मतदाताओं ने अपने मतदान किया। इनमें 322 पुरुष और 294 महिला मतदाता शामिल रहे। पुरुष मतदान प्रतिशत 79.76 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 76.42 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-एक ढाडू बस स्टैंड में सबसे अधिक 130 मत पड़े। वार्ड नंबर-छह छावनी अस्पताल में 98 और वार्ड नंबर-दो लंकरवीर मंदिर में 88 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नंबर-पांच शिरगुल मंदिर में 70 मत पड़े। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।