फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल चौपाल में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। हिमाचल सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल चौपाल में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य पांच अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने दी। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर सकता है। उन्होंने समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों तथा युवा मंडलों से आह्वान किया है कि प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियों का अवश्य निरीक्षण कर लें। पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। पंचायत जाकर अपने परिवारजनों का वोट बनवा लें ताकि कोई मताधिकार से वंचित न रहे। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें