फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू की 37 पंचायतों की मतदाता सूची अवलोकन के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। विकास खंड रोहड़ू में 37 पंचायतों की मतदाता सूची लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। विकास खंड ने पंचायतों और वार्ड स्तर पर भी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से जानकारी साझा की है। मतदाता सूची में सुधार और आपत्तियों के लिए दावे 17 अक्तूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। रोहड़ू की खंड विकास अधिकारी देवी दयाल ने बताया कि सुधार और आपत्तियों के लिए यह अंतिम मौका है। इसके बाद कोई भी दावे स्वीकृत नहीं किए जाएंगे, इसलिए लोगों से अपील है कि यदि किसी की कोई भी आपत्ति है, तो वह अपना आवेदन निर्धारित दे सकता है। प्रपत्र पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति 1 अक्तूबर 2025 को या इससे पहले 18 वर्ष का हो चुका है। वह भी आयु प्रमाणपत्र समेत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें