फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के सभी बूथों पर मतदाता निरीक्षण सूची उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नामावली प्रारूप के लिए तारीख के रूप में तैयार की संशोधन की सूची
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों के पास मतदान सूची जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। नामावली की एक प्रति संशोधनों सहित प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची अहर्क तारीख के रूप में तैयार की गई है। एक जनवरी 2025 के संदर्भ और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि नामावली की एक प्रति संशोधनों सहित प्रकाशित कर दी गई है। नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय रामपुर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय रामपुर, ननखड़ी, सराहन और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्रों की मतदाता सूची जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें