रामपुर बुशहर।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुरू हो गया है। शिविर के दौरान विद्यालय के 35 स्वयंसेवी तकलेच समेत आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इसके अलावा स्वयंसेवी सामाजिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेंगे। शिविर का शुभारंभ राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता अशोक मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विधिवत रूप से किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत करवाते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए। एनएसएस प्रभारी गोविंद शाक्या और कार्यक्रम अधिकारी ममता कायथ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्यातिथि का आभार जताया और स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।