संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय साहसिक यात्रा का दौरा किया। इस दौरे में 41 स्वयंसेवियों ने हाटु चोटी और तानी जुब्बड़ झील का दौरा किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विपन शर्मा और प्रो. रंजू नेगी ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वयंसेवियों ने रास्ते में यात्रियों के फेंके कूड़े को भी इकट्ठा किया और उचित स्थान पर फेंका। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना की।