फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हरिपुर और निगान गांव में स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, गांव और जल स्रोतों को संवारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत स्वच्छता की अलख जगाई। स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव हरिपुर और निगान में जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक संग्रहण अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। स्वयंसेवियों ने दोनों गोद लिए गए गांवों में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव, 'प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें, स्वच्छ जल स्रोत, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद उन्होंने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद करते हुए उन्हें घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने और प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाली गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों में सामुदायिक सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना एवं जनभागीदारी की भावना को और सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें