फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में स्वयंसेवियों ने निभाई सांसद की भूमिका

विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
. लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया का समझा
विज्ञापन

. जलविद्युत परियोजना का भी किया दौरा, कई जानकारियां की हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवियों ने सांसदों की भूमिका निभाई। छात्रों ने बहस और चर्चा में भाग लिया। लोकतंत्र को समझा और नेतृत्व क्षमता विकसित की। स्वयंसेवियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह लक्टू और पविंद्रा नेगी ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम के अलावा स्वयंसेवियों ने रामपुर जलविद्युत परियोजना बायल का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह स्वयंसेवकों के लिए एक रोमांचक और ज्ञानवर्धक दिन रहा। भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने आधुनिक जल विद्युत परियोजना के काम करने की प्रक्रिया, विद्युत उत्पादन के विभिन्न चरण, परियोजना में उपयोग होने वाले सुरक्षा उपाय और नई तकनीक के बारे ज्ञान हासिल किया। स्वयंसेवकों ने अधिकारियों से बातचीत की, प्रश्न पूछे और यह समझा कि सतत् विकास में नवीकरणीय ऊर्जा का कितना महत्वपूर्ण योगदान है। यह भ्रमण न केवल उनकी तकनीकी समझ को विस्तृत करता है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरे जिम्मेदार, जागरूक और कुशल युवा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दत्तनगर स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें