कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कुमारसैन में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विजय दशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंभू लाल गौतम ने संघ के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र सेवा के शताब्दी सफर पर प्रकाश डाला। इस मौके पर खंड संघचालक देवी सिंह, सह जिला कार्यवाह प्रताप, विभाग पर्यावरण संयोजक यशवंत भारद्वाज, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओम प्रकाश, राकेश, प्रवीण, वारूनीश, अनुज और धर्मेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।