निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवी योग की बारीकियां सीख रहे हैं।सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश कुमार ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योग आसन और प्राणायाम सिखाए। उन्होंने स्वयंसेवियों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया।