निरमंड (कुल्लू)। गृह रक्षा विभाग के सौजन्य से निरमंड समिति हॉल में पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें निरमंड खंड की पंचायतों से 44 युवक और युवतियां आपदा से निपटने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर में महिलाओं और युवाओं को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी दुर्घटना और आपदा के समय किस प्रकार से अपनी और समाज की सुरक्षा की जा सकती है, अपराध के बढ़ते मामलों में किस प्रकार की आत्मरक्षा की जाती है, इसके बारे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्लाटून कमांडर अशोक कुमार ने कहा कि शिविर में हर एक दिन अलग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मौखिक सिद्धांत और व्यावहारिक प्रायोगिक का प्रशिक्षण साथ-साथ में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रशिक्षु को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।