बड़ागांव स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद मुख्यातिथि और स्वयं सेवी। संवाद
. बड़ागांव के स्वयं सेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
. शहीद सतीश कुमार पाठशाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में सात दिवसीय एनएसएस का आवासीय शिविर संपन्न हो गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयपाल पराशर ने की। समापन दिवस पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव शर्मा और प्रवक्ता रीना के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रभात फेरी, योगसत्र और स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। बौद्धिक सत्रों में व्याख्याता जवाहर वर्मा ने आपदा प्रबंधन, एसएसबी कमांडेंट अजय शर्मा ने साइबर सुरक्षा, आदित्य शर्मा ने एआई और डॉ. महावीर ने करियर निर्देशन पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया। डॉ. राजन तंवर के आभासी व्याख्यान, पर्वतारोही बलजीत कौर के प्रेरक संदेश और डॉ. पंकज दर्शी की स्वास्थ्य संबंधी सलाह ने शिविर को विशेष रूप से समृद्ध बनाया। संध्याकालीन नाटी, भजन, लोकगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने शिविर में सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार किया, जिसमें स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सराहनीय रही। पाठशाला के शिक्षकों और स्टाफ ने पूरे शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य जयपाल पराशर और एसएमसी अध्यक्ष शेर सिंह ने युवाओं को निरंतर सेवा कार्य में सक्रिय रहने का संदेश दिया। प्रांशुल और सेजल को आदर्श स्वयंसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह शिविर युवा शक्ति में नेतृत्व, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का प्रभावशाली प्रशिक्षण केंद्र सिद्ध हुआ।
बड़ागांव स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद मुख्यातिथि और स्वयं सेवी। संवाद