आनी (कुल्लू)। आनी कॉलेज के स्वयंसेवियों ने चैहणी कोठी (बंजार) का भ्रमण किया। समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शैक्षणिक और सांस्कृतिक अध्ययन दौरे का सफल आयोजन हुआ। इस अध्ययन दौरे का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका सीमा ने किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय निवासियों से मंदिर स्थापत्य, देव परंपराएं, क्षेत्रीय आस्थाएं, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की।