फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चूड़धार में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता पर किया जागरूक

विज्ञापन
चूड़धार में एनएसएस शिविर के दौरान साफ सफाई करते स्वंयसेवी। संवाद
विज्ञापन
शिविर में सेवानिवृत्त अधिकारी बीएम नांटा ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चूड़धार में विशेष शिविर लगाया। शिविर में रविवार को मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और वर्तमान चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा उपस्थित रहे। 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में बीएम नंटा स्वयंसेवियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और कचरा निष्पादन आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से है। हमें मिलजुलकर इनसे निपटने के लिए स्वच्छता की दिशा में निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ललित हिमटा के नेतृत्व में चल रहे शिविर की गतिविधियों की सराहना की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने मार्ग में पिट्स बनाकर कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया। स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर, सराय और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इसके अलावा सेवा समिति के भंडारे में भोजन निर्माण और वितरण कार्य में भी सहयोग दिया। इस सामूहिक प्रयास ने स्थानीय श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने भाषण, गीत और नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें