रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक सप्ताह तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया। अभियान का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीर और प्रो. भूपेंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। स्वयंसेवियों ने लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। अभियान के तहत निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, तिरंगा रैली और सेल्फी स्थल का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने पीएसएलवी रॉकेट का मॉडल भी तैयार किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।