फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर की एनएसएस इकाई ने संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में 46 एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए परिसर व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश ठाकुर ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निखिल राठौर ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें