सीमा कॉलेज में शिविर के दौरान एनएसएस के छात्र
रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर लगाया। शिविर में करीब 150 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीरा, प्रो. भूपेंद्र सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सत्र के आरडीसी धारक पारुष नेगी ने स्वयंसेवियों एनएसएस के उद्देश्यों, महत्व तथा जमीनी स्तर पर किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल समाजसेवा का मंच ही नहीं, बल्कि स्वयंसेवियों में नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। शिविर में स्वयंसेवियों को आठ समूहों में विभाजित कर अलग-अलग कार्य सौंपे गए। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक व कूड़ा उठाने, झाड़ियों की कटाई तथा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्य किए। सभी समूहों ने सौंपे गए कार्यों को उत्साह और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।