गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए अनिकेत मदारू का पीजी कॉलेज रामपुर पहुंचने पर किया सम्मानित। संव
राष्ट्रीय स्तर की परेड में हिस्सा लेने वाले अनिकेत मदारू का कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को एनएसएस स्वयंसेवक अनिकेत मदारू का कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अनिकेत ने राष्ट्रीय स्तर की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। अनिकेत ने महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। अब अनिकेत का चयन राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित किया गया है। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने अनिकेत को सम्मान चिह्न भेंट किया। उन्होंने अनिकेत की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिकेत महाविद्यालय रामपुर के पहले एनएसएस स्वयंसेवक हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह न केवल अनिकेत के लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपन शर्मा और प्रो. रंजू नेगी ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक कुलदीप राणा को राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित किया गया है। 5 से 11 फरवरी तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। उन्होंने दोनों छात्रों की उपलब्धियों के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।