ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल देलठ की ओर से दशहरा मेले के उपलक्ष्य में पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जाएगी। युवक मंडल देलठ ने क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।