फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में जहर भटेरी ने ट्राॅफी की अपने नाम की

विज्ञापन
दुराह में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
दुराह में वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की दुराह पंचायत में पजाई मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन मेले से पूर्व भुवनेश्वरी यूथ क्लब दुराह ने किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हॉस्टल बॉयज मतियाना और जहर भटेरी के मध्य हुआ। जहर भटेरी टीम ने हॉस्टल बॉयज मतियाना को तीन दो से हराकर जीत हासिल की। जहर भटेरी को 44 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। हॉस्टल बॉयज मतियाना को 24 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। युवक मंडल के प्रधान देवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल पजाई मेले के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेल भावना को विकसित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें