फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बसाहरा में 5 से शुरू होगा वॉलीबॉल महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
धरोहर द/श क्लब की ओर से डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बसाहरा में धरोहर द/श क्लब की ओर से 5 से 10 नवंबर तक डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के साथ महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजक कमेटी जुट गई है। अध्यक्ष हरीश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे और मैच मैट पर होंगे। प्रतियोगिता ग्राम स्तर पर आयोजित की जाएगी। कॉलेज और आईटीआई की टीमें इसमें भाग नहीं ले सकेंगी। इच्छुक टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2 नवंबर तक पंजीकरण कर सकती हैं। सभी टीमों की लाइव ड्रॉ 3 नवंबर को क्लब के फेसबुक पेज पर उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,111 रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,555 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अटैकर, सर्वश्रेष्ठ सेटर, सर्वश्रेष्ठ लिबेरो, उभरते खिलाड़ी और फेयर प्ले के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष संदीप राणा, सचिव विजय सिंह राणा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें