ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र और छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खेल खेलो, नशा छोड़ो के उद्देश्य से नोगली में आगामी 23 जून से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरआरकेएमएस क्लब नोगली की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 25 जून तक चलने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। इसमें छात्र और छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में ननखड़ी, निरमंड, कुमारसैन, आनी, रामपुर खंड और किन्नौर जिले की 32 टीमों को खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की विजेता टीम को 44,444 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 22,222 और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, छात्रा वर्ग में पहला स्थान पाने वाली टीम को छह हजार और ट्रॉफी और दूसरा स्थान हासिल करने वाले टीम को तीन हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोनू बिष्ट, सचिव शुभम जगटा, कोषाध्यक्ष अतुल जिश्टू, महासचिव कुशाल सोनी और प्रेस सचिव अर्जून जोशी सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।