नखड़ी (रामपुर बुशहर)। देलठ में दशहरा मेले के उपलक्ष्य पर पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंडल देलठ की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जाएगी।