निरशू मेला शलाट के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी स्त्रोत जागरूक पाठक
निरशू मेले के उपलक्ष पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड ब्लॉक की नोर पंचायत के ऋषि मार्कंडेय युवक मंडल शलाट की ओर से निरशू मेले पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। निजी संस्थान के प्रबंधक संदीप बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं उनकी पत्नी रीना देवी, संजीव कुमार, अनीता कुमारी, ज्योति और यशपाल विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी अध्यक्ष गोपाल जोशी की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत नोर के प्रधान काहन चंद जोशी सहित कई अन्य मौजूद रहे।