फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं को वोकेशनल एजूकेशन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं को दिया जा रहा रिटेल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं के लिए पांच दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग शिविर शुरू हुआ है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रिटेल की 14 छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर में रिटेल मैनेजमेंट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी जा रही है। छात्राएं व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षक सौरव कुमार ने कहा कि स्कूल की छात्राओं को ट्रेंड्स में नौकरी के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में छात्राओं को रिटेल से संबंधित विषयों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिविर में छात्राओं को वोकेशनल एजूकेशन, वस्तुओं की बिक्री, स्टोर के विषय, स्टोर लेआउट, स्टोर फंक्शन, स्टाफ मैनेजमेंट, इन्वेंटरी और केश काउंटर के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण से छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा और भविष्य में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें