फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विवेक नेहरा जिला अध्यक्ष, पवन कुमार चुने एसएफआई जिला सचिव

विज्ञापन
एसएफआई जिला शिमला की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : इकाई
विज्ञापन
ठियोग में दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, 22 कॉलेजों और 10 स्कूलों के 180 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की शिमला जिला कमेटी का 39वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन रविवार को ठियोग में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के 22 महाविद्यालयों और 10 स्कूलों से 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विवेक नेहरा को जिला अध्यक्ष और पवन कुमार को जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन में 47 सदस्यीय जिला कमेटी का भी गठन किया गया। सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में एसएफआई हिमाचल प्रदेश के सहसचिव कमल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीतिक एवं शैक्षणिक परिस्थितियों पर विचार रखे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण, फीस वृद्धि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों से शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीटीए फीस, सांप्रदायिकता के विरोध और महाविद्यालयों में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के निपटारे के लिए जीएससीएएसएच समिति के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। नवनिर्वाचित जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि संगठन फीस वृद्धि, पीटीए फीस और विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेगा। वहीं, जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा कि नई कमेटी जिले में छात्र आंदोलन को मजबूत करने और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें