फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विश्वनाथ चेयरमैन और अरुण रस्तोगी चुने निर्विरोध उप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुशहर ऑटो यूनियन प्रधान और महासचिव पद के लिए 12 को होंगे चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव को लेकर वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न हुई। यूनियन की नई कार्यकारिणी में चेयरमैन, उपप्रधान, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्विरोध चयन किया गया है। इनमें विश्वनाथ को चेयरमैन, अरुण रस्तोगी को उप प्रधान, विजय जोशी को संयुक्त सचिव और रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वीरवार को छंटनी प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारियों ने इन पदों की घोषणा की। अब प्रधान और महासचिव पद के लिए 12 अक्तूबर को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 30 सितंबर को जारी की गई थी। निर्धारित समयसारिणी के अनुसार वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यकारिणी के चार महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया है। अब यूनियन के महत्वपूर्ण पद प्रधान और महासचिव के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित होनी है। इन दोनों पदों के लिए 2-2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें