फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज को मिले ओबीसी का दर्जा : चौहान

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश देव भूमि विश्वकर्मा महासभा रामपुर में बैठक के दौरान। स्त्रोत सभा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश देव भूमि विश्वकर्मा महासभा रामपुर ने अध्यक्ष बीएस चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को विश्राम गृह में बैठक की। महासभा जिला शिमला के कोषाध्यक्ष राजेंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीएस चौहान ने कहा कि कई जगह अन्य जातियों को ओबीसी का दर्जा दिया गया है, तो कई जगह नहीं दिया गया। विश्वकर्मा समाज ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वकर्मा समाज के लोगों को ओबीसी का आरक्षण दिया जाए। बैठक में सदस्यता अभियान बारे चर्चा की गई। इस दौरान नरेश धीमान, तुला राम धीमान, जय सिंह धीमान, प्रकाश धीमान, तारा चन्द नेगी, जगत सिंह धीमान, फागणू राम धीमान, शेर सिंह धीमान, महोर सिंह नेगी, जिया लाल धीमान और अप्पू राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें