विश्व हिंदू परिषद ने उपायुक्त के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विश्व हिंदू परिषद किन्नौर इकाई ने प्रदेश में प्रवासी लोगों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि को लेकर उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई है। परिषद पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बाहरी राज्यों से व्यापार और मजदूरी की आड़ में आने वाले विशेष समुदाय लोगों में अचानक वृद्धि हुई है, जिसमें से अधिकतर आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। ये लोग प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में आकर नशा तस्करी, गो तस्करी, गो वध, लैंड जिहाद और लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। परिषद का कहना है कि हाल के महीनों में चंबा, सुंदरनगर, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, नालागढ़ और नूरपुर समेत कई क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आए हैं। इससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ज्ञापन में चंबा और सुंदरनगर में हाल ही की दो घटनाओं का उल्लेख करते हुए परिषद ने आरोप लगाया है कि इन मामलों में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों की संलिप्तता पाई गई है, जिससे इन प्रकरणों ने स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति भी उत्पन्न की। परिषद ने राज्य सरकार और प्रशासन से चंबा में हिंदू लड़कों पर जानलेवा हमला करने और हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।