चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी महासंघ यूनिट चौपाल की 18वीं आमसभा प्रदेश उप महामंत्री प्रशांत शर्मा और ओमप्रकाश जस्टा की अध्यक्षता में हुई। इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से चौपाल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमन राणा को प्रधान चुना गया। इनके अलावा लोकिंद्र चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवंत ब्रागटा को मिनिस्ट्रीयल का उपाध्यक्ष और रोहित शर्मा, मनोज शर्मा तकनीकी विभाग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। वहीं, विनोद शर्मा महासचिव, प्रताप डोगरा संयुक्त सचिव, कृष्ण दत्त वित्त सचिव, अनिश रांटा मुख्य सलाहकार, प्रदीप भिकटा संगठन सचिव और अमन दीप प्रेस सचिव चुने गए। इनके अलावा कमलेश कल्थाइक ऑडिटर, जयदत्त शर्मा, देवराज शर्मा, देवेंदर शर्मा, रंजीत कुमार, अभिषेक, विजय कुमार, दलीप सिंह, संगत सिंह, भरत भूषण और अनिल खिमटा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर प्रधान हेड क्वार्टर अमित भरोटा, सह सचिव हेमराज भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।