फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशासन ने नहीं सुनी फरियाद तो युवाओं ने पुल के नीचे की गंदगी की साफ

विज्ञापन
समोली पुल के नीचे वर्षों से जमा कचरा साफ कर स्थानीय युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश। संवाद
विज्ञापन
समोली पुल के नीचे वर्षों से कूड़ा-कचरा जमा होने से परेशान थे ग्रामीण, बीमारियां फैलने का था डर
विज्ञापन

रोहड़ू। रोहड़ू के समोली पुल के नीचे लंबे समय से बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण यह स्थान गंदगी और बीमारियों का निमंत्रण दे रहा था। इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। जब प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी तो समोली क्षेत्र के युवा आगे आए। युवाओं ने श्रमदान कर समोली नगर पंचायत कार्यालय के पास समोली पुल के नीचे वर्षों से जमा कूड़े-कचरे को साफ किया और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद युवाओं ने स्वयं आगे आकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान का नेतृत्व नया हिमाचल फ्रंट (एनएचएफ) के अध्यक्ष पुनीत जगटा और उपाध्यक्ष वरुण चौहान ने किया। संगठन के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर पुल के नीचे जमा प्लास्टिक, घरेलू कचरे और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। युवाओं ने कहा कि स्वच्छता केवल घरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना भी हर नागरिक का दायित्व है। समाज में जागरूकता बढ़ने से कई समस्याओं का समाधान स्वयं लोगों की भागीदारी से संभव हो सकता है। एनएचएफ अध्यक्ष पुनीत जगटा ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की आदत नहीं बदलेंगे, तो कुछ समय बाद फिर वही स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से भी सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें