फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे को रोकने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल में नशा मुक्त चौपाल थीम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने किया। इस अवसर पर एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, तहसीलदार रेखा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। विकास खंड अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने कहा कि बढ़ते नशे से बचाव के लिए जागरुकता अभियान के जरिये लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दस महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एकांकी नाटक, लोकनृत्य, सीएलएफवार आयोजित किए गए। इसके अलावा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, रूमाल खेल प्रतियोगिता भी करवाई गई। महिलाओं ने पहाड़ी व्यंजनों और हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। सभी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, नशा निवारण, आजीविका निर्माण, कॅरिअर काउंसलिंग एवं विभिन्न योजनाओं तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में भी जानकारी दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें